बस खाई में गिरने से 5 मरे

Summary :

रामनगर से गैरसैंण जा रही गढ़वाल मोटर यूनियन (जीएमओयू) की बस भतरौजखान से दो किमी आगे खाई में गिर गई। इस दौरान पांच लोगों के मौत की सूचना है।

रामनगर : रामनगर से गैरसैंण जा रही गढ़वाल मोटर यूनियन (जीएमओयू) की बस भतरौजखान से दो किमी आगे खाई में गिर गई। इस दौरान पांच लोगों के मौत की सूचना है। वहीं 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पांच मृतकों का रेस्क्यू किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, जनपद अल्मोड़ा की तहसील भिकियासैंण में भतरोजखान मोटर मार्ग में मोहनरी में गुरुवार शाम तकरीबन 4 बजे बस हादसा हुआ। इसके बाद से ही वहां अफरातफरी का माहौल है।

मिनी बस खाई में गिरने से दो मरे

पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन, फायर सर्विस, एम्बुलेंस मौके पर पहुंच चुकी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घायलों को भतरोजखान चिकित्सालय ले जाया गया है। कुछ घायल रानीखेत भी भेजे गये हैं। घायलों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। चालक का नाम श्रवण कुमार पुत्र रामकुमार बताया जा रहा है, जो भिकियासैंण का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि भतरोजखान में कुल 18 घायल पहुंच चुके हैं। रानीखेत व भिकियासैंण से चिकित्सकों की टीम भेजी गई है।

Desk Team