कालकाजी पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में फंसे 6 बदमाश, चोरी के 25 वाहन बरामद

Summary :

South-East District Crime News : साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कालकाजी थाना पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम और वाहन चोरों पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ चलाकर बदमाशों के खिलाफ तीन बड़ी कार्रवाई की हैं। डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि कालकाजी पुलिस ने अलग-अलग समय में वाहन चोरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात वाहन चोर ‘बिट्टू गैंग’ और अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 25 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं, जिनमें 21 बाइक और चार स्कूटी शामिल हैं। एसएचओ कालकाजी अजय कुमार की टीम ने आरोपियों की…

South-East District Crime News : साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कालकाजी थाना पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम और वाहन चोरों पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ चलाकर बदमाशों के खिलाफ तीन बड़ी कार्रवाई की हैं। डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि कालकाजी पुलिस ने अलग-अलग समय में वाहन चोरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात वाहन चोर ‘बिट्टू गैंग’ और अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 25 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं, जिनमें 21 बाइक और चार स्कूटी शामिल हैं। एसएचओ कालकाजी अजय कुमार की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी के 23 मामले भी सुलझा लिए हैं।

‘बिट्टू गैंग’ पर शिकंजा, 12 वाहन बरामद

पुलिस अधिकारी के मुताबिक पहले ऑपरेशन में एसएचओ अजय कुमार के नेतृत्व में थाने की क्रैक टीम ने नौ अक्टूबर को रेड कर संगम विहार निवासी बिट्टी उर्फ सनी और मदनपुर खादर निवासी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर कालकाजी, गोविंदपुरी, बदरपुर, ओखला, कोटला मुबारकपुर, कालिंदी कुंज और हौज खास इलाकों से चोरी की 12 बाइक और स्कूटी बरामद हुईं। दोनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।

एनसीआर में सक्रिय वाहन चोर गैंग पकड़ा

दूसरी कार्रवाई में एसएचओ कालकाजी अजय कुमार के नेतृत्व में एसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल उदय, कुलदीप, मनीष, नितिन, अश्विनी आदि की टीम ने एनसीआर में एक्टिव वाहन चोर गैंग पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने ट्रैप लकार चोरी की बाइक के साथ आशु उर्फ माया और विजय उर्फ चीरा को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर आस्था कुंज पार्क के पास से चोरी के 11 और दोपहिया वाहन बरामद हुए। आरोपी आशु के खिलाफ लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 11 मामले दर्ज हैं, जबकि विजय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और गंभीर चोट पहुंचाने के मामले दर्ज हैं।

ई-स्कूटर चोरी में दो गिरफ्तार

तीसरी कार्रवाई में एसएचओ कालकाजी अजय कुमार के नेतृत्व में एसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल उदय, कुलदीप, मनीष, नितिन, अश्विनी आदि की टीम ने गत 19 नवंबर को चोरी की एक ई-स्कूटी के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोहेल खान (19) और सनी कुमार (20) के रूप में हुई है। दोनों मालवीय नगर, कालू सराय के रहने वाले हैं। आरोपियों ने चार्जिंग स्टेशन के पास से स्कूटी चोरी कर ली थी।

 

Sumant Chaudhary