कैप फाड़ने पर 10वीं के छात्र ने नौवीं कक्षा के छात्र को 12 बार चाकू से गोदा, हालत नाजुक

Summary :

North-East District Crime News : नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के खजूरी खास इलाके में कैप फाड़ने पर छात्रों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दसवीं कक्षा के छात्र ने ऑनलाइन चाकू मंगाया और स्कूल के बाहर नौवीं कक्षा के छात्र पर एक दो नहीं, बल्कि 12 बार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित छात्र अदनान (16, काल्पनिक नाम) को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बीन हुई है। पीड़ित की कमर, पेट, सीने और हाथ समेत शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चाकू से वार के निशान हैं। वरिष्ठ पुलिस…

North-East District Crime News : नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के खजूरी खास इलाके में कैप फाड़ने पर छात्रों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दसवीं कक्षा के छात्र ने ऑनलाइन चाकू मंगाया और स्कूल के बाहर नौवीं कक्षा के छात्र पर एक दो नहीं, बल्कि 12 बार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित छात्र अदनान (16, काल्पनिक नाम) को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बीन हुई है। पीड़ित की कमर, पेट, सीने और हाथ समेत शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चाकू से वार के निशान हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस बाबत खजूरी थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। इसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हो गया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि उसने चाकू ऑनलाइन मंगवाया था। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश करने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

स्कूल के बाहर अकेला पाकर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, घायल अदनान परिवार के साथ इलाके में ही रहता है और खजूरी स्थित एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह घर से स्कूल के लिए निकला था। करीब 12:50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि स्कूल के बाहर एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अदनान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी छात्र को मौके पर पकड़ लिया था। जिससे पुलिस के हवाले कर दिया।

एक सप्ताह से बदला लेने की फिराक में था आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले अदनान ने उसकी कैप फाड़ दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। कैप फाड़ने से नाराज आरोपी ने अदनान से बदला लेने की ठान ली। उसने ऑनलाइन साइट से चाकू मंगवाया और कई दिनों से हमले का मौका तलाश रहा था। बुधवार को स्कूल के बाहर अदनान को अकेला देखकर उसने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। लोगों ने किसी तरह आरोपी को काबू कर घायल छात्र को बचाया, लेकिन तब तक वह अयान को 12 जगह चाकू मार चुका था।

Sumant Chaudhary