जमने लगी दिल्ली! उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, पहाड़ों पर बर्फबारी; तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 7 Dec

Aaj Ka Mausam 07 Dec: देशभर में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। उत्तर भारत में शीतलहर का कहर बढ़ रहा है, पहाड़ों पर बर्फबारी और वहीं कुछ राज्यों में बारिश के आसार ठंड को और बढ़ा सकते हैं। दक्षिण भारत में दितवाह चक्रवात कमजोर होने के बावजूद केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अब घने कोहरे के आसार जताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों जैसे- शिमला, मनाली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में भी ठंड का सितम जारी है, ठंडी हवाएं ठिठुरन को और ज्यादा बढ़ा रही हैं। आइए जानते हैं, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj Ka Mausam 07 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 24°C 09°C
भोपाल 23°C 11°C
चेन्नई 29°C 26°C
रांची 23°C 09°C
शिमला 20°C 04°C
कोलकाता 26°C 15°C
पटना 24°C 12°C
नैनीताल 21°C 07°C
मुंबई 33°C 21°C
जयपुर 24°C 11°C
लखनऊ 25°C 10°C

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 7 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में आज यानी 7 दिसंबर को शीतलहर का असर ठंड को और ज्यादा बढ़ा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आज तापमान में और गिरावट हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में ठंड के साथ वायु प्रदूषण ने भी लोगों की परिशानियों को बढ़ा रखा है। कई इलाकों में AQI अभी भी 300 के पार बना हुआ है, जो गंभीर श्रेणी में आता है।

Uttar Pradesh

Aaj Ka Mausam 7 Dec
Aaj Ka Mausam 7 Dec (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम घना कोहरा छाने लगा है। दिन के दौरान शीतलहर का असर महसूस हो रहा है, हालांकि धूप निकलने के साथ ठंड कुछ हद तक सहने लायक हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस समय कानपुर राज्य का सबसे ठंडा शहर है, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में तापमान घटकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 7 Dec
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी ठंड का असर तेज हो रहा है। आज से प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, भोजपुर, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण-ठंड का दोहरा प्रहार तो पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें बिहार समेत अन्य राज्यों का मौसम अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।