धुंध में लिपटी दिल्ली! ठंड और प्रदूषण का खतरा बढ़ा, 16 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट; जानें अपने यहां का वेदर अपडेट

Summary :

Aaj ka Mausam 14 Dec: राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और साथ में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों के 16 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल के मनाली, शिमला, समदो, ताबो और कुकुमसेरी में भारी बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी और चमोली में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज…

Aaj ka Mausam 14 Dec

Aaj ka Mausam 14 Dec: राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और साथ में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों के 16 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल के मनाली, शिमला, समदो, ताबो और कुकुमसेरी में भारी बर्फबारी हो सकती है।

उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी और चमोली में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज और कल लेह सहित ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं, देश के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 14 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 25°C 08°C
मनाली 06°C -06°C
चेन्नई 28°C 22°C
भोपाल 24°C 10°C
मुंबई 30°C 24°C
शिमला 21°C 07°C
कोलकाता 27°C 18°C
जयपुर 26°C 12°C
लखनऊ 25°C 11°C

Delhi Weather: दिल्ली में जहरीली हवा के साथ छाया घना कोहरा

Aaj ka Mausam 14 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली और NCR में आज यानि 14 दिसंबर को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवाओं की रफ्तार तेज बनी रहेगी। दिन में विजिबिलिटी एकदम क्लीयर नहीं रहेगी। आसमान में आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में ठंड महसूस होगी। रात में तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होगी और कम ठंड महसूस होगी। अगले 7 दिनों तक तापमान अधिकतम 23-26 डिग्री सेंटीग्रेट और न्यूनतम 7-11 डिग्री सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो रही है। कई जगहों पर हालात ऐसे हैं कि सुबह के समय सड़कों पर कुछ ही मीटर आगे तक का भी दिखाई नहीं दे रहा, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है।

क्षेत्र AQI लेवल
रोहिणी 499
मंदिर मार्ग 426
करणी सिंह 478
नरेला 493
शादीपुर 416
सीरीफोर्ट 471
वजीरपुर 494
नजफगढ़ 406
पटपड़गंज 488
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 460
मुंडका 486
नेहरू नगर 478
विवेक विहार 495
नॉर्थ कैंपस 481

16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Aaj ka Mausam 14 Dec
Aaj ka Mausam 14 Dec (Image- Social Media)

मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों के अलग-अलग शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें बिहार के पटना, पूर्णिया, अररिया, बक्सर, भोजपुर, सारण और उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, राजस्थान के जयपुर, कोटा और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

Haryana & Punjab: :हरियाणा और पंजाब में ठंड का सितम

Aaj ka Mausam 14 Dec
Haryana & Punjab (Image- Social Media)

हरियाणा-पंजाब में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बदलते मौसम का असर इन दोनों राज्यों में भी दिखाई देगा। अगले 2 दिन पंजाब के चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6, लुधियाना में 6.2, पटियाला में 6.5 डिग्री सेल्सियस, तो हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, नारनौल में 6.4, रोहतक में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: AQI 700 के पार! सांस लेना मुश्किल, Delhi में लागू हुआ GRAP-3; जानिए इसमें क्या पाबंदियां-क्या छूट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।