आप ने मांगा मेयर का इस्तीफा

Summary :

NULL

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सिविक सेंटर पर प्रदर्शन किया। बजट सत्र के दौरान आप पार्षदों ने सदन में भी जमकर हंगामा किया। इस मौके पर सदन के नेता विपक्ष राकेश कुमार ने कहा कि आप के सदस्य और पार्षद ने मेयर पर लगे भ्रष्टाचार मामले को स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पूर्व विधायक अनिल बाजपेई ने कहा मेयर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और उन्हें तुरंत पद से हटा देना चाहिए।

यदि वह पद पर रहती है तो जांच को प्रभावित कर सकती है। वहीं राकेश ने कहा कि सदन का बजट सत्र चल रहा था, हमने सदन के अंदर अपनी आवाज़ को उठाने की कोशिश की लेकिन भाजपा ने हमारे माइक बंद करा दिए और हमें बोलने तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हम लगातार मेयर के इस्तीफे की मांग करते रहेंगे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team