Adarsh Nagar Delhi fire incident: देश की राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। इलाके के एक मकान के बाहर देर रात कुछ युवकों ने आग लगा दी. आगजनी की इस घटना से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए हैं. इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश हैं। इस बीच, इस घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप दो अज्ञात युवकों को एक घर के बाहर आग लगाते हुए देख सकते हैं, और उसके बाद उन्हें घटनास्थल से भागते हुए भी देखा जा सकता है।
Adarsh Nagar Delhi fire incident: देखें वायरल वीडियो

Delhi: आदर्श नगर में आधी रात मचा हड़कंप, घर के बाहर आग लगाकर फरार हुए युवक; Video तेजी से हो रहा Viral#viralvídeo #punjabkesari #viralnews #delhifirenews pic.twitter.com/PA7K0J47dd
— Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) April 6, 2026
बता दें कि इस आगजनी की घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। और आरोपियों की तलाशी में जुट गई है। फिलहाल आग किस लिए लगाई गई इसका पता लगाया जा रहा है।
Adarsh Nagar Delhi fire incident: पुलिस का बयान

पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि, “हम इस घटना में जांच कर रहे हैं, यह पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि आपसी रंजिश या किसी को डराने की कोशिश तो नहीं थी. ” स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस के अनुसार मामले की तेजी से जांच चल रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : होली पर देसी कट्टे लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार























