तेहरान के रिहायशी इलाकों पर बमबारी, 13 लोगों की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी और गैस केंद्र को बनाया निशाना

Summary :

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट की जंग अब ईरान की राजधानी तेहरान के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई है। सोमवार तड़के तेहरान और उसके आसपास के इलाके धमाकों की आवाज से देहल उठे। इस भीषण हमले में 13 लोगों की मौत की खबर है, जबकि प्रतिष्ठित शरीफ यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया है। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र पर भी असर पड़ने की बात कही है। Iran Israel War: 13 लोगों की मौत, कई घायल ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,…

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट की जंग अब ईरान की राजधानी तेहरान के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई है। सोमवार तड़के तेहरान और उसके आसपास के इलाके धमाकों की आवाज से देहल उठे। इस भीषण हमले में 13 लोगों की मौत की खबर है, जबकि प्रतिष्ठित शरीफ यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया है। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र पर भी असर पड़ने की बात कही है।

Iran Israel War: 13 लोगों की मौत, कई घायल

Iran Israel War
Iran Israel War (Source: Social Media)

ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित इस्लामशहर में सुबह एक रिहायशी इमारत पर मिसाइल गिरी। इस हमले में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद पूरी इमारत खंडहर में तब्दील हो गई है। इलाके में हमले के बाद भारी तबाही का मंजर है और राहत व बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और कुछ के अभी भी दबे होने की आशंका है।

शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पर भी हवाई हमला

हमलों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। तेहरान की मशहूर शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पर भी हवाई हमला किया गया। इस हमले में यूनिवर्सिटी की इमारतों के साथ-साथ पास स्थित एक गैस वितरण केंद्र को भी भारी नुकसान हुआ है। अच्छी बात यह रही कि युद्ध की वजह से यूनिवर्सिटी पहले से बंद थीऔर कक्षाएं ऑनलाइन चल रही थीं, जिससे कैंपस खाली था। गौरतलब है कि इस यूनिवर्सिटी पर वर्षों से कई देशों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं क्योंकि इसका संबंध सैन्य कार्यों, खासकर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से रहा है। यह मिसाइल कार्यक्रम अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के नियंत्रण में है।

Iran Israel War: इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात में हाई अलर्ट

Iran Israel War
Iran Israel War (Source: Social Media)

ईरान पर हुए इन हमलों के बाद इजराइल की सुरक्षा एजेंसियों ने मिसाइल अलर्ट जारी किया है। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में भी दो बार खतरे के सायरन बजाए गए, जिसके बाद वहां का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सक्रिय हो गया। कुवैत ने भी यह दावा किया है कि उसने रातभर अपने आसमान में मंडराते कई संभावित खतरों को नाकाम किया है। ऐसा लग रहा है कि पूरा मिडिल ईस्ट अब एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध की आग में झुलसने को तैयार है।

ALSO READ: बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप, 19 दिन में 94 बच्चों की मौत, टीकाकरण अभियान जारी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।