Bangladesh News: बांग्लादेश में खसरे के गंभीर प्रकोप के कारण पिछले 19 दिन में कम से कम 94 बच्चों की मौत हो गई है और सरकार ने इस संक्रामक बीमारी से निपटने के लिए आपात टीकाकरण अभियान शुरू किया है। बांग्लादेश सरकार ने यह जानकारी दी। इस प्रकोप ने 64 में से 56 प्रशासनिक जिलों को प्रभावित किया है। देश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार ने खसरे के लिए समय पर टीके उपलब्ध नहीं कराने को लेकर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Bangladesh Measles Outbreak: बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान जारी
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने बताया कि खसरे के कारण कुल 94 बच्चों की मौत हुई और इनमें से 10 बच्चों की मौत रविवार सुबह आठ बजे तक से पहले के 24 घंटों में हुईं, जबकि 19 दिनों में सामने आए खसरे के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 5,792 हो गई हैं जिनमें से 974 मामले शनिवार के बाद दर्ज किए गए। देश के स्वास्थ्य मंत्री सरदार शखावत हुसैन बकुल ने बताया कि आपात टीकाकरण अभियान पहले ”सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों” में चलाया जाएगा और उसके बाद इसका विस्तार पूरे बांग्लादेश में किया जाएगा।

Bangladesh News: सीएम तारिफ रहमान ने पूर्व की मोहम्मद सरकार को ठहराया जिम्मेदार
रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली पिछली अंतरिम सरकार के दौरान लिए गए कुछ निर्णयों के कारण सभी प्रकार के टीकों की खरीद में देरी हुई। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि टीकाकरण कवरेज में कमियां ही इस प्रकोप का मुख्य कारण हैं, क्योंकि कई बच्चे विस्तारित टीकाकरण कार्यक्रम (ईपीआई) से बाहर रह गए हैं या टीकाकरण की पूरी खुराक लेने में विफल रहे हैं, जिससे वे असुरक्षित हो गए हैं।

ALSO READ: ‘राघव चड्ढा ने मोदी-बीजेपी विरोधी पोस्ट डिलीट की..’, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने लगाया बड़ा आरोप


Download Android App
Download iOS App




