Saurabh Bhardwaj on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी और सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रहा आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। AAP की दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ से वो सभी पोस्ट हटा दी हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजपी के खिलाफ थी। सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स अकाउंट पर राघव चड्ढा से जुड़ी कुछ पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।
Saurabh Bhardwaj on Raghav Chadha: सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर लगाया ये आरोप
सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने लिखा, “राघव चड्ढा ने अपने X टाइमलाइन को पूरी तरह साफ कर दिया है , मोदी या भाजपा के खिलाफ जितनी भी पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट्स थीं, वे सब गायब! मैंने उनके पूरे अकाउंट को “BJP” और “Modi” शब्दों से गहराई से सर्च किया।
नतीजा चौंकाने वाला है , कोई भी पुरानी आलोचना अब दिखाई नहीं देती। “Modi” शब्द वाले सिर्फ दो पोस्ट बचे हैं, और दोनों में मोदी की तारीफ है। आप के नेताओं द्वारा क्वोट किए गए ट्वीट भी गायब हो गए हैं। ये कोई मामूली सफाई नहीं, बल्कि पूरी डिजिटल हिस्ट्री का सर्जिकल मिटाना है।”
राघव चड्ढा ने अपने X टाइमलाइन को पूरी तरह साफ कर दिया है , मोदी या भाजपा के खिलाफ जितनी भी पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट्स थीं, वे सब गायब!
मैंने उनके पूरे अकाउंट को “BJP” और “Modi” शब्दों से गहराई से सर्च किया।
नतीजा चौंकाने वाला है , कोई भी पुरानी आलोचना अब दिखाई नहीं देती।
“Modi”… pic.twitter.com/sTodxW8YHd
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 4, 2026
Raghav Chadha Removal: BJP ज्वाइन करेंगे राघव चड्ढा?
वहीं सौरभ भारद्वाज ने तीखे प्रहार करते हुए कहा कि ‘एक समय में मोदी-भाजपा के तीखे आलोचक रहे राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह मिटाकर एक नई, चमकदार वाशिंग मशीन वाली तस्वीर पेश कर दी है। जिसकी टाइमलाइन इतनी व्यवस्थित तरीके से बदली गई हो , उनकी तैयारी का आप अंदाज़ा लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हमने उसे ढूंढ निकाला…’, ईरान में भारी बमबारी के बीच सुरक्षित निकाला गया अमेरिकी पायलट, ट्रंप ने किया कंफर्म


Download Android App
Download iOS App




