नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी (सपा) ने यौन शोषण के आरोपों में घिरे विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर के बुधवार को दिये गये इस्तीफे को देर से उठाया गया कदम बताते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आरोप लगने के तुरंत बाद उन्हें मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर देना चाहिये था।
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अकबर के खिलाफ पूर्व सहकर्मियों के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि अकबर का इस्तीफा देर से किया गया फैसला है। चौधरी ने कहा ‘‘लोकतंत्र में लोकलाज का महत्वपूर्ण स्थान है। लोकलाज के बिना ‘लोकराज’ नहीं चलता है। देर से दिया गया अकबर का इस्तीफा यह साबित करता है कि भाजपा सरकार ने लोकलाज भी त्याग दी है।’’


Download Android App
Download iOS App



