जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से एक छात्र के लापता होने के खबर है। लापता छात्र की पहचान मुकुल जैन के रूप में की गयी है। JNU में लापता होने के यह दूसरी घटना है। पहले नजीब अहमद नाम का छात्र लपता हुआ था। मुकुल पिछले दो दिन से लापता है।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी मुकुल जैन JNU में स्कूल ऑफ लाइफ साइंस का छात्र था। वह सोमवार को JNU आने के बाद से ही लापता है। मुकुल के परिजनों ने वसंत कुंज थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस और JNU प्रशासन की मदद से विश्वविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करायी गयी जिसमें मुकुल सोमवार को परिसर के पूर्वी गेट से दोपहर 20:30 बजे निकलते दिख रहा है। उसका मोबाइल फोन और सामान बरामद कर लिया गया है लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है।
इसके पहले 15 अक्टूबर 2016 को नजीब अहमद लापता हो गया था जिसे लेकर JNU प्रशासन और सरकार छात्र संघ के निशान पर रहें। नजीब की गुमशुदगी विपक्ष के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है। नजीब को अब तक सीबीआई भी नहीं खोज पाई है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



