तिहाड़ प्रशासन ने केजरीवाल के स्वास्थ्य पर ‘आप’ के दावों को खारिज किया

Summary :

Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल प्रशासन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उन दावों को ‘झूठा’ और ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि उसके पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की सेहत बिगड़ रही है। वहीं, आप नेताओं ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोमा में जा सकते हैं। वजन जेल में केवल दो किलोग्राम कम हुआ है तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि केजरीवाल का वजन जेल में केवल दो किलोग्राम कम हुआ है और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का एक चिकित्सा बोर्ड उनकी नियमित निगरानी कर रहा है। आप की…

arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल प्रशासन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उन दावों को ‘झूठा’ और ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि उसके पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की सेहत बिगड़ रही है। वहीं, आप नेताओं ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोमा में जा सकते हैं।

वजन जेल में केवल दो किलोग्राम कम हुआ है

तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि केजरीवाल का वजन जेल में केवल दो किलोग्राम कम हुआ है और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का एक चिकित्सा बोर्ड उनकी नियमित निगरानी कर रहा है। आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में फिर से आरोप लगाया कि भाजपा केजरीवाल को स्थायी रूप से शारीरिक क्षति पहुंचाने की कोशिश कर रही है और उनका रक्त शर्करा पांच बार 50 मिलीग्राम प्रति डेसी लीटर तक गिर गया है। आतिशी ने दावा किया कि वह (केजरीवाल) कोमा में जा सकते हैं।

‘बयानबाजी’ का सहारा लेते हैं ताकि उन्हें जमानत मिल सके- भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि जब भी केजरीवाल के मामले में अदालत में सुनवाई करीब होती है, तो ‘आप’ नेता चिकित्सा मुद्दों के बारे में ‘बयानबाजी’ का सहारा लेते हैं ताकि उन्हें जमानत मिल सके। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब भी केजरीवाल के मामले में अदालत में सुनवाई नजदीक आती है, तो आप नेता बयानबाजी करने लगते हैं कि वह वजन घटने और रक्त शर्करा के स्तर में गिरावट जैसी चिकित्सीय समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News