महाराष्ट्र और पूरे देश भर में सोमवार को मनाये जा रहे लोकप्रिय पर्व दही हांडी का अपने संदर्भ में उपयोग करते हुए विपक्षी कांग्रेस ने कहा कि जनता वर्ष 2019 में केंद्र और राज्य की भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों के कथित ‘पापों’ की दही हांडी फोड़ेगी।
राज्य में कराड में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की अगुवाई के दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने दोनों सरकारों के कथित ‘पाप’ के प्रतीक के तौर पर एक ‘दही हांडी’ फोड़ी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर ले रखे थे जिन पर लिखा था कि सरकार के ‘पापों’ से हांडी भर गई है। चव्हाण ने कहा, ”अब लोग 2019 में इस सरकार के पापों की दही हांडी फोड़ देंगे।”
बीजेपी के धनबल पर जनबल की होगी जीत – अशोक चव्हाण
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और राज्य के पूर्व मंत्री बालासाहेब थरोट एवं हर्षवर्द्धन पाटिल ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और दोनों सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। ‘जन्माष्टमी’ के दौरान ‘दही हांडी’ मनाये जाने की परंपरा है जिसमें युवा लड़के एवं लड़कियां मानव पिरामिड बनाते हैं।
इन लोगों में से एक सबसे ऊपर चढ़ जाता है और दही से भरी हांडी फोड़ देता है। यह पूरी कवायद एकता की जीत का प्रतीक होती है। कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन उसकी ‘‘जन संघर्ष यात्रा’’ के पहले चरण का हिस्सा था। पार्टी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले, केंद्र और महाराष्ट्र सरकार की कथित असफलता उजागर करने के लिए यह यात्रा निकाल रही है।


Download Android App
Download iOS App



