67 की उम्र में बना ‘नटवरलाल’, जमीन दिखाकर पेंशन के 1.75 करोड़ लूटे

Summary :

Dwarka News : प्रॉपर्टी के फर्जी कागजात और जमीन के सौदों का झांसा देकर बुजुर्ग की जिंदगी भर की कमाई पर हाथ साफ करने वाला 67 वर्षीय कथित जालसाज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। द्वारका जिला पुलिस की एएटीएस ने करीब एक साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी ब्रह्म स्वरूप भारद्वाज को सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार किया है। डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को एसीपीस सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर मनीष यादव के नेतृत्व में एसआई जितेंद्र, हेड कांस्टेबल सोनू, हेड कांस्टेबल मनोज और महिला हेड कांस्टेबल ममता की…

Dwarka News : प्रॉपर्टी के फर्जी कागजात और जमीन के सौदों का झांसा देकर बुजुर्ग की जिंदगी भर की कमाई पर हाथ साफ करने वाला 67 वर्षीय कथित जालसाज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। द्वारका जिला पुलिस की एएटीएस ने करीब एक साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी ब्रह्म स्वरूप भारद्वाज को सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार किया है। डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को एसीपीस सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर मनीष यादव के नेतृत्व में एसआई जितेंद्र, हेड कांस्टेबल सोनू, हेड कांस्टेबल मनोज और महिला हेड कांस्टेबल ममता की टीम ने पकड़ा है।

आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को जमीन के कई सौदों में फंसाकर करीब 1.75 करोड़ रुपये की पेंशन की रकम हड़प ली। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता तिहाड़ जेल में फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2024-25 के दौरान आरोपी और उसके पुरुष-महिला सहयोगियों ने उन्हें अलग-अलग प्लॉट खरीदने-बेचने के नाम पर अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि इस दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन के सौदों का भरोसा दिलाया गया और धीरे-धीरे बुजुर्ग की पेंशन की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया गया।

एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा

इस मामले में थाना रणहौला में एफआईआरदर्ज की गई थी। आरोपी फरार हो गया और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुए। पांच वांछित आरोपियों पर तीन सितंबर 2026 को 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद एएटीएस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।

पुलिस टीम ने करीब सात दिनों तक तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस किया। कई सुराग मिलने के बाद पुलिस को आरोपी के सोनीपत में छिपे होने की जानकारी मिली। टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की और 13 सितंबर को ब्रह्म स्वरूप भारद्वाज को दबोच लिया।

Sumant Chaudhary