नार्थ वेस्ट दिल्ली में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पहले भी POCSO मामले में दोषी

Summary :

घटना के समय पार्क में मौजूद लोगों ने आरोपी की हरकत देख उसे मौके पर ही दबोच लिया, उसकी पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो पहले भी पॉक्सो के एक मामले में दोषी करार दिया जा चुका है और उसे 7 साल की सजा मिली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भरत नगर थाना क्षेत्र में 10 साल की बच्ची के साथ पार्क में यौन उत्पीड़न की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने बच्ची को जबरन पार्क में खींचकर उसके कपड़े उतारने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय पार्क में मौजूद लोगों ने आरोपी की हरकत देख उसे मौके पर ही दबोच लिया, उसकी पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो पहले भी पॉक्सो के एक मामले में दोषी करार दिया जा चुका है और उसे 7 साल की सजा मिली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दोपहर करीब साढ़े 11 बजे हुई घटना

यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे भरत नगर इलाके के एक पार्क में हुई। उस वक्त वहां कई लोग मौजूद थे। आरोप है कि राजेश कुमार ने बच्ची को पकड़कर जबरदस्ती खींचने और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ते ही उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया और आरोपी को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी पॉक्सो के एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और सात साल की सजा काट चुका है। पुलिस अब इस नई घटना से जुड़े तथ्यों के साथ-साथ आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – IRCTC होटल घोटाला मामले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, आरोप तय करने का आदेश बरकरार

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और कानून संबंधित लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।