रायपुर : प्रदेश में चुनाव से ठीक पहले सीडी पर सियासत शुरू हो गई है । पिछले कुछ दिनों से जहां एक ओर कांग्रेस के टिकटों की सौदेबाजी की सीडी वाइरल हुई थी, जिसके बाद से ही बैकफुट पर चल रही कांग्रेस पार्टी ने आज एक वीडियो लंच किया है । इस वीडियो में कांग्रेस ने यह दिखाया है कि रमन सरकार जो आम जनता को दिखा रही है वो हाल ने जो प्रदेश के मौजूदा हालात बिलकुल अलग है। मीडिया सेल अध्यक्ष जयवर्धने बिस्सा ने कहा कि हम उस प्रदेश में रहते हैं , जहां 2.5 करोड़ की जनता में 50 लाख युवा बेरोजगार हैं । स्कूलों में 50 हजार शिक्षक नहीं हैं । रमन के उल्टा चश्मा देखने के बाद लोगों को नए नजरिए से देखने को मिलेगा ।
श्री बिस्सा ने आगे कहा कि यह वीडियो मुझे बनाने की प्रेरणा मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से ही मिली है । जहां एक ओर सरकार रोजगार तिहार लगती हैं वहीं वही सरकार 50 लाख युवा बेरोजगारों की बात को भी स्वीकार करती हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने जयवीर शेरगिल को रिप्रेजेन्टेटिव और राधिका खेड़ा को स्टेट क्वाडीनेटर नियुक्ति पर अपनी खुशी जाहिर की है। कांग्रेस ने भाजपा के नेताओं पर आरोप लगाया है कि अचार संहिता लगने के बाद भी भाजपा के मंत्रियों संसदीय सचिव द्वारा, राशि, साइकिलें भी बंटी जा रही हैं । गलत तरीके साजा में भी ब्लॉक से रजिस्टर और चेक बुक भी गायब कर दिया गया है। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने पहले लाखों फर्जी राशन कार्ड बनाएं गए हैं। और अब उन्हें निरस्त करने की बात कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



