नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ साठ-गांठ है जिसके चलते केजरीवाल ने माफी मांगते हुए उनको क्लीनिचट दे दी है जबकि केजरीवाल ने मजीठिया के खिलाफ ड्रग माफिया से संबध होने की बात कही थी। माकन ने कहा कि यह माफी नामा उस समय आया है जब पब्लिक डोमेन में यह चर्चा है कि स्पेशल टास्क फोर्स ने उच्च न्यायालय ने अपनी रिपोर्ट दी है जिसमें यह कहा गया है कि प्रथम दृष्टया बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ प्रर्याप्त सबूत है।
अजय माकन ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी मंगलवार 20 मार्च 2018 को समय 12 बजे केजरीवाल के निवास स्थान पर प्रदर्शन करके मांग करेंगे कि वे अपने पद से इस्तीफा दे तथा दिल्ली की जनता का विश्वास तोड़ने के लिए माफी मांगे। माकन ने कहा कि केजरीवाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके और मजीठिया के बीच में क्या सौदा हुआ है कि उन्होंने कोर्ट में पत्र लिखकर उनसे माफी मांगी है जबकि केजरीवाल ने मजीठिया के ड्रग माफिया के साथ संबध होने की बात कही थी।
माकन ने कहा कि एक तरफ तो एसटीएफ है जिसने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि मजीठिया के खिलाफ जांच करने के लिए पर्याप्त सबूत है, दूसरी ओर केजरीवाल उनसे कोर्ट में माफी मांगते है। उन्होने कहा कि केजरीवाल की माफी मांगने का समय संदेह के घेरे में आता है। माकन ने कहा कि यह एक साधारण माफी नही है बल्कि केजरीवाल द्वारा मजीठिया को पब्लिक परशेप्सन में क्लीन चीट देने का एक प्रयास है, जबकि मजीठिया का मामला समस्त पंजाब में विस्तृत रुप से चर्चित था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



