रायपुर : जनता कांग्रेस के संस्थापक अजीत जोगी से मुलाकात के बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि भाजपा की सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है। पिछले दिनों आरक्षण से छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। देश में आरक्षण के विरोध में माहौल पैदा करने की कोशिश कर देश को सिविल वार की तरफ धकेला जा रहा है। लोगों मे दरार और दूरी पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
कुछ संगठन दंगा फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अजीत जोगी से मिलने रायपुर आया था। इस मुलाकात में देश की राजनीति पर चर्चा भी हुई है। बीजेपी की सरकार संविधान बदलने की कोशिश कर रही है। संविधान बच गया तो समझो देश बच गया। आरक्षण के मुद्दे पर कई संगठनों ने आंदोलन किया उनसे मैसेज गलत गया है। समाज में दो वर्ग होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। भाजपा समाज में मतभेद लाना चाहते हैं उनपर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में कई महीनों से होम हवन हो रहा है जिसमें शपथ दिलाई जा रही है कि हम आरक्षण के खिलाफ हैं। हम एक सिविल वार के लिए बढ़ रहे है । जैसे-जैसे इलेक्शन नजदीक आएगा, वैसे-वैसे लोगों को समाज से दूर किया जायेगा। मैं उसी सिलसिले में कई दलों से मिला। जो लोग मुझे जात और धर्म की राजनीति करने की बात कह रहे हैं। खुद को देखे उनकी राजनीति ही धर्म पर टिकी है।


Download Android App
Download iOS App



