नई दिल्ली : भाजपा की ओर से दिल्ली सरकार के खिलाफ शुरु किए गए पोल खोल अभियान के तहत सी1 चौक जनकपुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय आरडब्ल्यूए और मार्किट एसोसिएशन, व्यापार संघ और 800 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने “आम आदमी पार्टी जवाब दो 3 साल का हिसाब दो” नारे के साथ जनकपुरी विधानसभा के लिए जारी किये गए। घोषणा पत्र के विभिन्न वादों का लेखा जोखा मांगते हुए आम आदमी पार्टी के झूठे वादों की पोल खोली।
भाजपा के नेता एवं पूर्व नेता सदन आशीष सूद ने कहा 2015 के चुनावों में जारी घोषणा पत्र में जनकपुरी में स्वास्थय सेवाओं में सुधार, सीतापुरी एवं मिलाप नगर में नए बस रूट एवं बस अड्डों की शुरुआत। जनकपुरी में आने के लिए ओवरपुलों का निर्माण और क्षेत्र से शराब की दुकानें हटाने के वादे प्रमुख थे जिन पर कोई काम नहीं हुआ।
पूर्व विधायक जो स्वयं स्वास्थय मंत्रालय के संसदीय सचिव नियुक्त हुए थे उसके बावजूद न तो जनकपुरी स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अच्छी तरह काम कर रहा है और न ही डिस्पेंसरी की हालत में कोई सुधार हुआ और तो और कोई मोहल्ला क्लिनिक भी नहीं खुला है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



