नई दिल्ली : दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का काम करने वाली महिला की शिकायत पर नेब सराय पुलिस ने भाजपा के एक नेता और उनकी पत्नी के खिलाफ मारपीट और छोड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी चंदन चौधरी अपनी पत्नी और करीब आधा दर्जन लोगों के साथ जबरन उसके घर में घुसा। जिसके बाद उनके पति से मारपीट की, जब वह पति को बचाने पहुंची तो उन्होंने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी।
वहीं चंदन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ यह एक राजनीतिक साजिश है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुतातबिक दिल्ली के एक बड़े सरकारी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट पीड़िता महिला नेब सराय इलाके में रहती है। उसने गत चार जुलाई को पुलिस को शिकायत दी। उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार साल के जिस फ्लैट में किराए पर रह रही थी।
उस फ्लैट को खरीदने के लिए उसने मालकिन सतवेंदर सोंडाल को एडवांस में 5 लाख रुपए नवंबर 2018 में दिए थे। बाकी रकम धीरे-धीरे बाद में देने पर सहमती हुई, लेकिन चार जुलाई को सतवेंदर सोंडाल, चंदन चौधरी की पत्नी नीरा चौधरी और चंदन चौधरी के साथ उनके घर आ धमके। उनके पति को घर खाली करने के लिए कहा। विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट की।


Download Android App
Download iOS App



