भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) को आरोपी बनाना “राजनीतिक प्रतिशोध” नहीं है। उन्होंने कहा की “आप को दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी बनाना राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है। हमने लगातार कहा है कि आप ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी है। भ्रष्टाचार से प्राप्त धन का इस्तेमाल पार्टी ने अपनी गतिविधियों के लिए किया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत के समक्ष एक चार्ट पेश किया, और अब आप को घोटाले में आरोपी बनाने की कोशिश की जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को मामले में आरोपी बनाया जाएगा।
बीजेपी ने कसा AAP पर तंज
दिल्ली बीजेपी सचिव बांसुरी स्वराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा की “ईडी अपना काम कर रही है, और इसका आगामी चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है। यह सब AAP के ‘कर्म’ का परिणाम है।


Download Android App
Download iOS App



