उमर खालिद पर हमले के मामले में चार्जशीट फाइल

Summary :

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू के छात्र उमर खालिद पर हमले के मामले में दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी।

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू के छात्र उमर खालिद पर हमले के मामले में दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी। अगस्त में उमर खालिद पर कंस्टीट्यूशनल क्लब पर हमला हुआ था। हरियाणा के दो लड़के नवीन दलाल और दरबेश पर इस हमले का आरोप है। घटनास्थल से पिस्टल भी बरामद हुई थी।’

चार्जशीट के मुताबिक दोनों आरोपियों ने उमर खालिद पर इसलिए हमला किया था, क्योंकि वो उन्हें एंटी नेशनल मानते हैं। खालिद के भाषणों से दोनों काफी खफा थे। इसे लेकर दोनों आरोपियों में गुस्सा भरा था। मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर इन दोनों आरोपियों की मौजूदगी दिखाई है।

बता दें कि इस हमले में मौके से बरामद हुई देशी पिस्टल में करीब 6 जिंदा कारतूस मिले थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में ऑर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास में केस भी दर्ज किया।

अदालत ने उमर खालिद पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा

Desk Team