आम बजट को स्थगित नहीं किया जाना चाहिए : CM केजरीवाल

Summary :

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गुरुवार को कहा, “बजट को स्थगित नहीं किया जाना चाहिए। हम चाहते हैं केंद्र सरकार दिल्ली के विकास के लिए पर्याप्त धन मुहैया कराने का ऐलान करे।”

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशंका व्यक्त की है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर केंद्र सरकार कही इस बार आम बजट को स्थगित न कर दे।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गुरुवार को कहा, ‘‘बजट को स्थगित नहीं किया जाना चाहिए। हम चाहते हैं केंद्र सरकार दिल्ली के विकास के लिए पर्याप्त धन मुहैया कराने का ऐलान करे।’’ गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा के चुनाव आठ फरवरी से होने हैं और संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है तथा एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाना है। 

निर्भया के दोषी मुकेश को झटका, दिल्ली LG ने खारिज की दया याचिका 

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू है और किसी सरकार को नयी नीति लाने की अनुमति नहीं होती है, किन्तु आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाना है। आप संयोजक ने कहा कि हमारा मानना है कि दिल्ली के विकास से राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए और आम बजट पहले से तय तिथि एक फरवरी को ही पेश किया जाना चाहिए। यह दिल्ली के लोगों के फायदेमंद होना चाहिए। केंद्र सरकार को दिल्ली के लोगों के हित में ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को लाना चाहिए।

Desk Team