डाट काली टू लेन टनल शुरु

Summary :

इन्वेस्टर्स समिट से पहले दूनवासियों को तोहफा मिल गया। दिल्ली राजमार्ग पर डाट काली मंदिर के पास 57 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई डबल लेन टनल खुल गई है।

देहरादून : रविवार से होने वाले इन्वेस्टर्स समिट से पहले दूनवासियों को एक बड़ा तोहफा मिल गया है। दिल्ली राजमार्ग पर डाट काली मंदिर के पास 57 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई डबल लेन टनल खुल गई है । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-72 ए) में मां डाट काली मंदिर के समीप 2 लेन इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया टनल का विधिवत लोकापर्ण किया।

भारत रत्न इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया टनल की लम्बाई 340 मीटर (5 मीटर दोनो ओर पोर्टल सहित), ऊंचाई 5.50 मीटर, टनल के केरिज वे की चैड़ाई 7.50 मीटर, टनल का फुटपाथ दोनों ओर 1.50 मीटर चौड़े है। टनल से देहरादून की ओर पहुच मार्ग 255 मीटर व सहारनपुर की ओर पहुंच मार्ग 205 मीटर है। टनल का निर्माण कार्य निर्धारित समय से 8 माह पूर्व पूर्ण हो गया है। टनल निर्माण लागत में 9 करोड़ रूपये की बचत हुई है। टनल निर्माण की स्वीकृत लागत 71.93 करोड़ रूपये थी तथा मूल अनुबन्ध 56.01 करोड़ रूपये का था।

व्यापारियों ने खुद तोड़ी अपनी दुकानें

इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत रत्न इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया टनल हमारे प्रतिभावान व परिश्रमी इंजीनियरों को समर्पित हैं। टनल का निर्माण कार्य निर्धारित समय से 8 माह पूर्व पूर्ण करने व टनल निर्माण लागत में 9 करोड़ की बचत के लिए कार्यदायी संस्था बधाई व प्रंशसा की पात्र है।

– सुनील तलवाड़

Desk Team