गाली दी, बाल खींचे, सिर टेबल पर लगा.., खतरनाक थे CM रेखा पर हमला करने वाले के इरादे

Summary :

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज खतरनाक हमला हुआ है। सुबह-सुबह जनसुनवाई के दौरान उन पर खतरनाक हमला हुआ है। यह हमला सिविल लाइंस स्थित रेखा गुप्ता के आवास पर ‘जनसुनवाई’ के दौरान हुआ। इस हमले में रेखा गुप्ता को चोटें भी आई हैं। मुख्यमंत्री रेखा मुख्यमंत्री आवास में जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले से सीएम सदमें में हैं। हमलावर का नाम राजेश खिमजी है।  पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है कि यह…

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज खतरनाक हमला हुआ है। सुबह-सुबह जनसुनवाई के दौरान उन पर खतरनाक हमला हुआ है। यह हमला सिविल लाइंस स्थित रेखा गुप्ता के आवास पर ‘जनसुनवाई’ के दौरान हुआ। इस हमले में रेखा गुप्ता को चोटें भी आई हैं। मुख्यमंत्री रेखा मुख्यमंत्री आवास में जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले से सीएम सदमें में हैं। हमलावर का नाम राजेश खिमजी है।  पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है कि यह हमला क्यों किया गया।

टेबल पर सिर लगने से सीएम को आई चोट

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने स्पष्ट किया कि सीएम रेखा थप्पड़ मारन वाली बात बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि एक युवक ने मुख्यमंत्री को कागज़ देकर आगे की ओर खींचा, जिससे उनका सिर मेज़ से टकरा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हमलावर ने उन्हें गाली देते हुए उनके बाल खींचे। फ़िलहाल, मुख्यमंत्री का मेडिकल चेकअप हो गया है और उनकी हालत स्थिर है। आरोपी युवक को मौके से हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

CM Rekha Gupta Attacked
CM Rekha Gupta Attacked

कौन हैं हमलावर (CM Rekha Attacker)

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया बताया है। उसने बताया है कि वह राजकोट का रहने वाला है। उसकी उम्र 41 साल बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उसका एक रिश्तेदार इस समय जेल में है और वह उसे रिहा करवाने के लिए अर्जी लेकर आया था। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और अब उससे पूछताछ की जाएगी।

CM Rekha Attacker
CM Rekha Attacker

अरविंद केजरीवाल ने की निंदा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ होंगी।

ये भी पढ़ें- दिवंगत पीएम राजीव गांधी की जयंती आज, प्रियंका गांधी, खड़गे समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 

Neha Singh