CM रेखा गुप्ता पर हमला, अज्ञात शख्स ने मारा थप्पड़, पत्थर मारने की कोशिश, आवास पहुंची मेडिकल टीम

Summary :

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमले की खबर है। यह हमला सिविल लाइंस स्थित रेखा गुप्ता के आवास पर ‘जनसुनवाई’ के दौरान हुआ। इस हमले में रेखा गुप्ता को मामूली चोटें आई हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। Shocked by today’s attack on Delhi CM @gupta_rekha Ji during public hearing. Praying for her safety & speedy recovery. Bajrang Bali bless you. — Tajinder Bagga (@TajinderBagga) August 20,…

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमले की खबर है। यह हमला सिविल लाइंस स्थित रेखा गुप्ता के आवास पर ‘जनसुनवाई’ के दौरान हुआ। इस हमले में रेखा गुप्ता को मामूली चोटें आई हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

Rekha Gupta Attack Reason

मुख्यमंत्री रेखा मुख्यमंत्री आवास में जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया और गाली भी दी। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आरोपी हमलावर को हिरासत में ले लिया है। मेडिकल टीम भी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच कर उनका इलाज कर रही है। अब सवाल ये है कि सीएम रेखा गुप्ता के साथ आखिर हमला किसने किया और क्यों?

Rekha Gupta Attack Reason
Rekha Gupta Attack Reason

CM Rekha Gupta Attacked: यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, देवेंद्र यादव

मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की हकीकत को भी उजागर करती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?”

CM Rekha Gupta Attacked: प्रत्यक्षदर्शी ने दी जानकारी

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की एक प्रत्यक्षदर्शी सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी अंजलि ने कहा कि “यह गलत है। जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज़ उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है, मैं वहीं था। वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक उन्हें थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है।”

ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव: आज नामांकन करेंगे NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन

Neha Singh