नयी दिल्ली : जीएसटी परिषद की आगामी बैठक से पहले एक समिति की बैठक यहां शनिवार को होगी ताकि इस प्रणाली के तहत रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया सरल बनाने पर विचार किया जा सके। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की अध्यक्षता वाली यह समिति सरलीकृत एक चरणीय रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया पर चर्चा करेगी। उल्लेखनीय है कि जीएसटी परिषद की बैठक् 10 मार्च को होनी है। इस बैठक की तैयारियों के सिलसिले में रिटर्न सरलीकरण समिति के प्रमुख सदस्यों नंदन निलकेणी, सीबीईसी के उत्पाद शुल्क आयुक्त मनीष कुमार सिन्हा तथा जीएसटीएन के चेयरमैन अजय भूषण पांडे ने आज वित्त सचिव हसमुख अधिया से मुलाकात की।
बैठक के बाद पांडे ने कहा कि बीते दो महीनों में इस समिति की राज्य सरकारों तथा व्यापार मंडलों के साथ अनेक बैठकें हुई हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री समूह की बैठक शनिवार को होगी जिसमें जीएसटी रिटर्न को सरल बनाने के विभिन्न उपायों पर चर्चा होगी। सुशील मोदी की अध्यक्षता वाला यह समूह सरलीकृत रिटर्न फाइलिंग प्रणाली को अंतिम रूप देने पर 24 फरवरी को विचार करेगा। इस पर 10 मार्च को जीएसटी परिषद के बैठक में चर्चा होगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



