बारिश से पहले कोनार परियोजना में नहर निर्माण कार्य पूर्ण करें: दास 

Summary :

NULL

हजारीबाग : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोनार सिंचाई परियोजना के नहर का काम जून 2018 तक पूरा करने के निर्देश दिये है।
इस सिंचाई परियोजना को शुरू किये जाने के लिए मात्र दो माह का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने आज हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के डीवीसी गेस्ट हाउस में कोनार सिंचाई परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ये निर्देश दिये।

कोनार सिंचाई परियोजना में डीवीसी द्वारा वर्ष 1955 में निर्मित कोनार बांध के भंडारित जल का उपयोग कर हजारीबाग, गिरिडीह एवं बोकारो जिले के क्रमशः विष्णुगढ़, बगोदर, डुमरी एवं नावाडीह प्रखंड के ग्रामों में सिंचाई की सुविधा प्रदान करने का प्रावधान है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team