नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से एक बार फिर जीत दर्ज करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमेश बिधूड़ी के आवास पर जाकर बधाई दी। हजारों की तादात में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर बिधूड़ी का स्वागत किया। इस दौरान रमेश बिधूड़ी ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के बाद ही उन्हें यह जीत मिली है।
कहा कि मोदी के नेतृत्व में यह एक एतिहासिक विजय है, उनके देशहित और जनहित में लिए गए निर्णयों की विजय है। केंद्र सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए कार्यों की विजय है। देश के जनमानस और युवाओं ने जो मोदी पर फिर एक बार अपना विश्वास जताकर प्रचंड जीत दिलाई उनके उस विश्वास की विजय है।


Download Android App
Download iOS App



