पलायन पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Summary :

गुजरात में पूर्वांचल के लोगों के पलायन के विरोध में गुरुवार को दिल्ली पूर्वांचल कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार के खिलाफ गुजरात भवन पर प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली : गुजरात में पूर्वांचल के लोगों के पलायन के विरोध में गुरुवार को दिल्ली पूर्वांचल कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार के खिलाफ गुजरात भवन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियों लेकर बनारस का वोट गुजरात में चोट नहीं-चलेगा नहीं चलेगा, वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा-नहीं चलेगा आदि नारे लगा रहे थे। इस मौके पर पूर्व सांसद व वरिष्ठ पूर्वांचली नेता महाबल मिश्रा ने कहा कि भारतीय संविधान में देश के नागरिकों को यह मौलिक अधिकार दे रखा है कि वे देश में कहीं पर जाकर काम कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिस भाजपा ने हमेशा लोगों को जाति, धर्म व क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने का काम किया है उन्होंने फिर अपना दाव गुजरात की भाजपा सरकार के द्वारा खेला है जिसके कारण हजारों पूर्वांचली लोग गुजरात से पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। दिल्ली पूर्वांचल कांग्रेस के अध्यक्ष शिवजी सिंह ने गुजरात में पूर्वांचल वासियों पर हुए हमले की निंदा की।

गुजरात : प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी, राजनीतिक दल आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त

Desk Team