नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तिमारपुर स्थित संजय बस्ती में शनिवार को ‘मेरी बस्ती जनसंवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित मौजूद रही। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। शीला दीक्षित उपस्थित जनसमूह को आश्वासन देते हुए कहा कि जनता के समर्थन से कांग्रेस की सरकार दिल्ली में आने पर आप सभी को इसी स्थान पर पक्के मकान बनवाकर आवंटित किए जाएंगे।
कांग्रेस पर दिल्ली को बचाने और बनाने की भारी जिम्मेवारी है। हमने अपने 15 वर्ष के शासन काल में मिलजुल कर दिल्ली को एक विश्व स्तरीय शहर बनाया था। दिल्ली में विकास की गति पूरी तरह से रुकी हुई है। ऐसे में सभी कांग्रेस के उस कार्यकाल को याद कर रहे हैं। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन निगम पार्षद अमर लता सांगवान ने किया।


Download Android App
Download iOS App



