हरिद्वार : हस्ताक्षर अभियान को धार दिए हुए आईटी विभाग के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुरानी कचहरी के बाहर उपवास रख आंदोलन किया व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने शहरी विकास मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाए की शहर की जनता त्राहि त्राहि कर रही है और शहरी विकास मंत्री जनसमस्याओं पर चिंतन करने की जगह सत्ता के मद में मदहोश है।
पूरी राज्य सरकार अपने तानाशाही के चक्कों से प्रदेश की जनता का दोहन करने में लगी है जिसकी पीड़ा से लोगों को असहनीय दर्द तो हो रहा है लेकिन जनता खाली डब्बों की सरकार को चुनाव में सबक सिखाने की बात कर रही है। पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा ने शहर की जनता के उत्पीड़न पर भाजपा की खामोशी पर सवाल उठाते हुए ने कहा कि छात्रों व महिला को भी सीपीयू द्वारा बख्शा नहीं जा रहा है व भाजपा के नेता मूकदर्शक बने हुआ है जोकि जनता के उत्पीड़न का तमाशा देख रहे है। जल्द ही चरणबद्ध तरीके से इनकी तानाशाही के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन
पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. चौहान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर व जितेंद्र सिंह ने कहा कि शहरी विकास मंत्री लोगों से कर वसूली के रूप में पैसा इक्कठा कर अपने कार्यक्रम करने में व्यस्त है इन्हें युवाओं के रोजगार से भी कोई लेना देना नही है। कार्यक्रम में शुभम अग्रवाल, राजीव चौधरी, तरुण नैय्यर, रामविशाल देव, एम डी शर्मा, अरशद ख्वाजा, रवि बहादुर, सुनील कुमार वसीम सलमानी, रोहित नेगी, कैलाश भट्ट, दीप बिष्ट, नितिन यादव, राजेश तिवारी, राकेश, प्रेम शर्मा, रविश ठाकुर, शिखा शर्मा, सुनील अग्रवाल, नेहा सक्सेना, वेद प्रकाश, दिलशाद, फारुख हसन, दिनेश पुंडीर, ठाकुर रतन सिंह, कैलाश चंद सिरोही, पंकज आदि सैंकडो की संख्या में लोग उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



