राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,077 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.93 लाख के ऊपर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली सरकार की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 32 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,599 पर पहुंच गई। बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में विभिन्न प्रक्रिया से कुल 22,954 नमूनों की जांच की गई। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 1,114 हो गई है।
वर्तमान में कोविड-19 के 20,543 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1,68,384 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,93,526 हो गई है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों का आंकड़ा 42,04,613 तक पहुंच गया है और 71,642 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 32,50,429 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



