चक्रवाती तूफान बिपर्जोय का खतरा देश के बहुत से राज्यों में दिख रहा है और ये रौद्र रूप भी ले सकता है। यहां देखा जाए तो सवाल ये है कि क्या इसका असर उत्तर भारत में दिखेगा या नहीं। जानकारी के अनुसार ये चक्रवात गुजरात के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। इतना ही नहीं मौसम विभाग कच्छ और सौराष्ट्र जिलों में पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर चुका है। साथ ही साथ कच्छ में भारी बारिश हो रही है।

चक्रवाती तूफान बिपर्जोय का खतरा देश के बहुत से राज्यों में दिख रहा
सूत्रों के अनुसार गुजरात से टकराने के दौरान बिपर्जोय की गति 150 किमी प्रति घंटा हो सकती है। यहीं जानकारी के आधार पर कहा जा रहा है कि भारत में अगले चार हफ्ते कमजोर मॉनसून रहेगा जिसका असर कृषि पर जरूर पड़ सकता है। साथ ही साथ दिल्ली, एनसीआर, उत्तराखंड और यूपी ले साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो सकता है। आगे देखा जाए तो अगले चार हफ्तों में भारत में कमजोर मानसून की भविष्यवाणी की है, जिससे कृषि पर प्रभाव के बारे में चिंता बढ़ गई है। भविष्यवाणी के आधार पर मानसून 30 जून से 6 जुलाई के बीच उत्तर में प्रवेश करेगा, लेकिन इसका असर कम देखने को मिल रहा है, हालांकि इसके बाद पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश का आलम रहेगा। इतना ही नहीं आगे बता दें जून के महीने में दिल्ली, एनसीआर और उत्तराखंड, यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसके बाद तूफान के असर की वजह से कुछ दिन बारिश की सम्भावन जताई गई है।


Download Android App
Download iOS App



