पश्चिमी दिल्ली : स्टॉर्म वॉटर ड्रेन निर्माण मामले में एनजीटी ने एक बार फिर से अगली तारीख दे दी है। एनजीटी के एक्टिंग चेयरपर्सन जस्टिस यूडी साल्वी और एक्सपर्ट मेंबर डॉ. नागिन नंदा की बेंच ने संबंधित पक्षों द्वारा समय की मांग करने पर मामले को अगली तारीख के लिए लिस्ट कर दिया। अब इस मामले में आगामी 19 मार्च को सुनवाई होगी। बता दें कि साकेत में अवैध तरीके से स्टॉर्म वॉटर ड्रेन को कवर करने के मामले में याचिका दाखिल की गई थी।
इस मामले में एनजीटी ने साल 2016 के दौरान साउथ एमसीडी को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा था कि आखिर क्यों साकेत स्टॉर्म वॉटर ड्रेन को अवैध तरीके से कवर करने के निर्माण को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह आदेश एनजीटी के 13 जनवरी 2015 के दिशा-निर्देशों के आधार पर आया था जिसमें कहा गया था न ही सिविक एजेंसियां और न ही कोई अथॉरिटी ड्रोनों को न तो कवर करने करेगी और न ही वहां निर्माण कार्य होगा। दिल्ली की सभी ड्रेनों को निगम किसी भी प्रकार से अवरुद्ध नहीं करेगा। इस आदेश के बादजूद भी संबंधित मामले में लगभग 85 फीसदी निर्माण को अंदाम दिया गया था।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



