Delhi Crime: आपसी रंजिश में खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, 18 वर्ष के लड़के की चाकू गोदकर की हत्या

Summary :

Delhi Crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले का यमुनापार इलाका में एक बार फिर मर्डर से सनसनी फैल गई है। बता दें कि गोकुलपुरी थाना क्षेत्र के भागीरथी विहार इलाके में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मोहम्मद लुकमान (18) नाम के एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब मोहम्मद लुकमान भागीरथी विहार में एक कबाड़ के गोदाम में बैठकर काम कर रहा था। उसी दौरान, तीन से चार अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ चाकू से लुकमान पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके…

Delhi Crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले का यमुनापार इलाका में एक बार फिर मर्डर से सनसनी फैल गई है। बता दें कि गोकुलपुरी थाना क्षेत्र के भागीरथी विहार इलाके में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मोहम्मद लुकमान (18) नाम के एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब मोहम्मद लुकमान भागीरथी विहार में एक कबाड़ के गोदाम में बैठकर काम कर रहा था। उसी दौरान, तीन से चार अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ चाकू से लुकमान पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए।

Murder in Gokalpuri: आपसी रंजिश होने का संदेह

Delhi Crime
Delhi Crime

सरेआम चाकूबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश होने का संदेह जता रही है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Delhi Crime: दहशत का माहौल

इलाके में लगातार हो रही हत्याओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। आए दिन होने वाली ऐसी घटनाओं के कारण दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस अपराधों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है, जिससे इस संवेदनशील इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Delhi News Today: गोकलपुरी में मामला दर्ज

Delhi Crime
Delhi Crime

भागीरथी विहार की गली नंबर 6 में घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि स्क्रैप गोदाम में काम करने वाले पीड़ित को उसका भाई पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25/27 के तहत पीएस गोकलपुरी में मामला दर्ज किया गया है। (1) / 3 * (5)। फोरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

ALSO READ: खाना ऑर्डर, डिलीवरी करने आए युवक को पैसे देने से किया मना, फिर नशे में जमकर चलाया लात-घुसे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।