DU UG नामांकन : पहली सीट अलॉटमेंट सूची 16 जुलाई को होगी जारी

Delhi : DU UG नामांकन : पहली सीट अलॉटमेंट सूची 16 जुलाई को होगी जारी

Delhi : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली सीट अलॉटमेंट सूची 16 जुलाई को जारी की जाएगी। सूची जारी होने के बाद जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश स्वीकार कर शुल्क जमा करना होगा।

प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थी अपनी आवंटित सीट को फ्रीज कर सकते हैं या बेहतर कॉलेज अथवा पाठ्यक्रम मिलने की संभावना बनाए रखने के लिए अपग्रेड का विकल्प चुन सकते हैं। अपग्रेड का विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण से पहले अपनी उच्च वरीयताओं (प्रेफरेंस) में आवश्यक संशोधन करने का अवसर भी मिलेगा।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि खेल (स्पोर्ट्स) और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ईसीए) जैसी विशेष श्रेणियों के तहत भी प्रवेश अभ्यर्थियों द्वारा भरी गई वरीयताओं के आधार पर ही किए जाएंगे।

कॉलेज और पाठ्यक्रम की वरीयता भरने की अंतिम तिथि

विश्वविद्यालय के अनुसार, कॉलेज और पाठ्यक्रम की वरीयता भरने की अंतिम तिथि शनिवार रात 12 बजे तक निर्धारित की गई थी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को सीएसएएस पोर्टल पर पहले से दर्ज विवरण में एक बार संशोधन (करेक्शन विंडो) का अवसर भी दिया गया।

विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की सीटों का विवरण अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपनी वरीयताओं की सावधानीपूर्वक जांच कर लें, क्योंकि निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद सभी विकल्प स्वतः लॉक हो जाएंगे।

वहीं डीयू के कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम (सीएसएएस) के तहत इस वर्ष 1,90,645 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 1,64,098 से अधिक अभ्यर्थियों ने कॉलेज और पाठ्यक्रम की वरीयता भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें : पुरी रथ यात्रा 2026 : साइबर ठगी से बचाने के लिए सीआईडी-सीबी का विशेष जागरूकता अभियान शुरू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।