दिल्ली के विंटर एयर क्वालिटी फ्रेमवर्क का विशेषज्ञों ने किया स्वागत, प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

Summary :

Delhi : दिल्ली सरकार द्वारा सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रोएक्टिव विंटर एयर क्वालिटी फ्रेमवर्क अधिसूचित किए जाने का विशेषज्ञों ने स्वागत किया है। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) की फेलो प्रार्थना बोराह ने कहा कि दिल्ली में नवंबर की शुरुआत से फरवरी के अंत तक वायु प्रदूषण आमतौर पर अपने सबसे गंभीर स्तर पर पहुंच जाता है। इसकी प्रमुख वजह स्थानीय और क्षेत्रीय प्रदूषण स्रोतों के साथ कम तापमान और धीमी हवाएं हैं, जो प्रदूषकों को जमीन के करीब रोक लेती हैं। उन्होंने बताया कि सीईईडब्ल्यू के आकलन के अनुसार, पिछले तीन…

Delhi : दिल्ली सरकार द्वारा सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रोएक्टिव विंटर एयर क्वालिटी फ्रेमवर्क अधिसूचित किए जाने का विशेषज्ञों ने स्वागत किया है। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) की फेलो प्रार्थना बोराह ने कहा कि दिल्ली में नवंबर की शुरुआत से फरवरी के अंत तक वायु प्रदूषण आमतौर पर अपने सबसे गंभीर स्तर पर पहुंच जाता है।

इसकी प्रमुख वजह स्थानीय और क्षेत्रीय प्रदूषण स्रोतों के साथ कम तापमान और धीमी हवाएं हैं, जो प्रदूषकों को जमीन के करीब रोक लेती हैं। उन्होंने बताया कि सीईईडब्ल्यू के आकलन के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में इस अवधि के दौरान दिल्ली में हर साल 15 से अधिक दिन ‘गंभीर’ एक्यूआई श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। ऐसे में सर्दियों के लिए पहले से तैयार किया गया यह फ्रेमवर्क सही दिशा में उठाया गया कदम है।

काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) की फेलो प्रार्थना बोराह ने कहा कि फ्रेमवर्क में विभिन्न क्षेत्रों के लिए कार्ययोजना तय की गई है, लेकिन इसकी सफलता प्रभावी अनुपालन, नियमित प्रवर्तन और निरंतर निगरानी पर निर्भर करेगी। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षाकर्मियों और अन्य खुले में काम करने वाले श्रमिकों द्वारा ठंड से बचने के लिए आग जलाने की प्रथा को हतोत्साहित करने की जरूरत बताई। साथ ही सरकार से ऐसे श्रमिकों के लिए सुरक्षित और सुलभ वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।

यह भी पढ़ें : Delhi Police Busts ISI Terror: दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तान के इशारे पर हमले की फिराक में थे 4 संदिग्ध, स्पेशल सेल ने धर दबोचा

Avinay