Delhi में गैस माफिया का भंडाफोड़, 183 Indane सिलेंडर बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Delhi Illegal LPG Racket Busted: गैस और तेल संकट के बीच राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंडेन गैस के 183 सिलिंडर गैस एजेंट के गोदाम से बरामद किए। इसमें 154 भरे हुए और 29 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इससे पता चलता है कि घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण का बड़ा नेटवर्क चल रहा है। पुलिस के अनुसार, इसमें चार आरोपी पकड़े गए हैं। Delhi Illegal LPG Racket Busted: डिलीवरी की आड़ में LPG सिलेंडरों का अवैध स्टोरेज जानकारी के…

Delhi Illegal LPG Racket Busted: गैस और तेल संकट के बीच राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंडेन गैस के 183 सिलिंडर गैस एजेंट के गोदाम से बरामद किए। इसमें 154 भरे हुए और 29 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इससे पता चलता है कि घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण का बड़ा नेटवर्क चल रहा है। पुलिस के अनुसार, इसमें चार आरोपी पकड़े गए हैं।

Delhi Illegal LPG Racket Busted: डिलीवरी की आड़ में LPG सिलेंडरों का अवैध स्टोरेज

Delhi Illegal LPG Racket Busted
Delhi Illegal LPG Racket Busted (Source: Social Media)

जानकारी के अनुसार, यह सभी एक अधिकृत गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड डिलीवरी बॉय हैं। ये लोग एलपीजी सिलिंडर को बांटने की आड़ में अवैध स्टोरेज और रीफिलिंग में शामिल पाए गए हैं। जांच में सामने आया है कि एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद, आरोपी उन्हें ग्राहकों तक नहीं पहुंचाते थे, बल्कि किराए के गोदामों में जमा करते थे।

मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों शेर सिंह, सूरज परिहार, रघुराज सिंह और जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है। ये सभी एक अधिकृत गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड डिलीवरी एजेंट थे और अपने पद का दुरुपयोग करके इस अवैध कारोबार में शामिल थे।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

Delhi Illegal LPG Racket Busted: ‘अवैध LPG रिफिलिंग न केवल कानून का उल्लंघन…’

Delhi Illegal LPG Racket Busted (1)
Delhi Illegal LPG Racket Busted (Source: Social Media)

पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध LPG रिफिलिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद खतरनाक है। इस तरह के मामलों में आगजनी और विस्फोट का भी खतरा रहता है, जिससे लोगों की जान-माल का गंभीर नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें: BJP ने बता दिया कौन होगा बिहार का अगला सीएम? नीतीश कुमार को बताया मार्गदर्शक

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।