आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोली, तीन गिरफ्तार

Summary :

Delhi : नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के न्यू उस्मानपुर इलाके में बदमाशों ने रवि प्रकाश नाम के युवक पर दो बार गोलियां चलाकर कातिलाना हमला किया। एक बार तो पीड़ित वारदात में बाल बाल बचा, जबकि दूसरी बार हुई वारदात में गोली युवक के पैर में जा लगी। डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) राहुल अलवाल ने बताया कि गत 11 जुलाई को हुई फायरिंग की घटना में घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यू उस्मानपुर थाने में पुलिस ने पीड़ित रवि के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई…

Delhi : नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के न्यू उस्मानपुर इलाके में बदमाशों ने रवि प्रकाश नाम के युवक पर दो बार गोलियां चलाकर कातिलाना हमला किया। एक बार तो पीड़ित वारदात में बाल बाल बचा, जबकि दूसरी बार हुई वारदात में गोली युवक के पैर में जा लगी। डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) राहुल अलवाल ने बताया कि गत 11 जुलाई को हुई फायरिंग की घटना में घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

न्यू उस्मानपुर थाने में पुलिस ने पीड़ित रवि के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन (24), शेखर (22) और कृष्णा उर्फ किस्सू (23) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने इनके पास से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि गत आठ जुलाई को न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली थी। पीड़ित रवि प्रकाश के बयान पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

पीड़ित की शिकायत पर पवन, कृष्णा और दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जिसके बाद गत 11 जुलाई को उसी पीड़ित पर फिर से फायरिंग की गई, जिसमें गोली रवि पैर में लगी और वह घायल हो गया। इस मामले में भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ (न्यू उस्मानपुर) इंस्पेक्टर कन्हैया लाल यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली सूचना के बाद आरोपी पवन, शेखर और कृष्णा उर्फ किस्सू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों फायरिंग की वारदात में हाथ होने की बात कबूल की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि उनकी रवि से पुरानी रंजिश थी।

इसी रंजिश में उन्होंने रवि को सबक सिखाने के लिए उसके घर के बाहर दो अलग-अलग दिनों में फायरिंग की। इससे पहले उनका रवि के साथ विवाद भी हो चुका था। फिलहाल पुलिस आरोपियों के पास से बरामद हथियार के स्रोत और आरोपियों की अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : गृह मंत्री अमित शाह ने किया ‘जयप्रकाश नारायण लाइब्रेरी’ का उद्घाटन; बोले- ‘दिनकर को पढ़े बिना भारत को नहीं समझ सकते’

 

Avinay