Delhi MCD By-Election: इन 12 सीटों पर हैं उपचुनाव

दिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चुनाव की वोटिंग 143 मतदान केंद्रों के 580 बूथों पर किया जा रहा है। ये उपचुनाव चांदनी चौक, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, ग्रेटर कैलाश, चांदनी महल, डिचाओं कलां, नारैना, संगम विहार ए, दक्षिण पुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका बी वार्डों में कराए जा रहे हैं। इनमें से 11 सीटें पार्षदों के विधायक बनने पर खाली हुई थी, जबकि द्वारका बी सीट 2024 में पूर्व पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव जीतने पर खाली हुई थी।
MCD By Election: वार्ड-56 पोलिंग बूथ पर CM रेखा गुप्ता डालेंगी वोट

दिल्ली में वार्ड-56 पोलिंग बूथ पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी अपना वोट डालेंगी। ईस्ट दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में भी मतदाता सुबह-सुबह वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे हैं। वार्ड 56 के पोलिंग बूथ पर वोटिंग से पहले, पीठासीन अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “शालीमार बाग के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान को लेकर सभी इंतजाम अच्छे से किए गए हैं। पोलिंग स्टेशन को पूरी तरह से सजाया और तैयार किया गया है। वोटिंग के लिए सब कुछ तैयार है, और बूथ वोटर्स के लिए पूरी तरह से तैयार है।”
Delhi News: मतदाताओं का बयान

वोटिंग के बाद मतदाता ईश्वर दत्त अग्रवाल ने कहा, “हमारा ध्यान डेवलपमेंट पर होना चाहिए ताकि हमारा इलाका और देश सही मायने में आगे बढ़े। यह मेरा फर्ज है कि मैं आगे आकर किसी भी समस्या को सुलझाऊं। हालांकि छोटी-मोटी दिक्कतें होती हैं, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री जनता की सेवा के लिए सुबह से आधी रात तक बिना थके काम करते हैं, और अक्सर एक कॉल से कई दिक्कतें हल हो जाती हैं।” एक अन्य मतदाता ने कहा, “मैं मुद्दों के आधार पर वोट दे रहा हूं। सड़कें साफ हो रही हैं और गैस पाइपलाइन लग रही हैं। मैं देश की तरक्की और विकास देखने के लिए वोट देना चाहता हूं।”
उपचुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले नगर निगम चुनाव दिसंबर 2022 में 250 सीटों पर हुए थे। पार्टी की स्थिति में कई बदलावों के बाद, मौजूदा एमसीडी हाउस में भाजपा के 115 पार्षद हैं।
यह भी पढ़ें: चारों आरोपियों की NIA हिरासत 10 दिन के लिए बढ़ी, जांच करने के लिए मांगी रिमांड






















