दिल्ली-NCR में आज शनिवार की सुबह मौसम अचानक सुहावना हो गया। सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे दिल्ली एनसीआर वाले को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। सुबह हुई बारिश से काम या ऑफिस जाने वाले लोगों को भी कुछ दिक्कत हुई। मौसम में आए इस बदलाव के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोग ठंडे मौसम का लुफ्त उठा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में कुछ और इलाकों में भी हल्की से तेज बारिश की संभावना है।
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश, मौसम हुआ सुहाना; जानें आज का हाल
Summary :
दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में झमाझम बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है।




Download Android App
Download iOS App



