Weather update : दिल्ली समेत उत्तर भारत में फिर से होगी बारिश ? जानिए कब तक रहेगा मौसम सुहाना

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। देखा जाए तो

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। देखा जाए तो मौसम विभाग  के अनुसार दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो एक बार फिर से हो सकती है। आगे आपको बता दें  मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है, साथ ही 24 मार्च से भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान प्रति घंटे की रफ्तार भी मौसम विभाग ने जताई है। दरअसल, यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है।

राजधानी में तेज बारिश की संभावना 

 सूत्रों के अनुसार नए अपडेट के मुताबिक 25 मार्च के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तर पश्चिम भारत में 23-25 मार्च के दौरान और मध्य और इससे सटे पूर्वी भारत में 24-25 मार्च के दौरान बारिश, आंधी और ओले भी गिरेंगे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, बाल्टिस्तान में भी आंधी और तेज हवा चलने का अनुमान जताया गया है।

 पंजाब और राजस्थान में बिजली, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 23 मार्च को यूपी में मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। इसके साथ ही पूरे दिन बादल छाए रहने के आसार हैं। बुधवार 22 मार्च को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री रहा. इससे पहले भारी बारिश के कारण कई राज्यों में खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि एक दिन बारिश नहीं होने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। हालंकि अभी दोपहर तक राजधानी दिल्ली में मौसम में काफी गर्मी दिखाई दे रही है, परन्तु जल्द ही दिल्ली में बारिश के आसार है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।