Delhi News Today: त्रिलोकपुरी में नाबालिग पर धारदार हथियार से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Delhi News Today: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक नाबालिग पर धारदार हथियार से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित के चेहरे और सिर पर गहरी चोटें थीं। घायल होने के बाद नाबालिग को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। Delhi News Today दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि त्रिलोकपुरी इलाके में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो एक नाबालिग को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया।…

Delhi News Today: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक नाबालिग पर धारदार हथियार से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित के चेहरे और सिर पर गहरी चोटें थीं। घायल होने के बाद नाबालिग को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Delhi News Today

Delhi News Today
Delhi News Today

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि त्रिलोकपुरी इलाके में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो एक नाबालिग को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। अब घायल का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Trilokpuri Crime News

दिल्ली में सरेआम चाकू से हमला करने की खबर से सनसनी फैल गई है। घायल का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Delhi Road Accident

Road Accident

दिल्ली में आज एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। राम कृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली पुलिस के वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।

ALSO READ: Delhi Road Accident: पुलिस की तेज रफ्तार पेट्रोलिंग कार ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।