लुटेरों को कुछ नहीं मिला तो युवक को उतार दिया मौत के घाट

Summary :

Delhi : साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट स्थित सागरपुर इलाके में रविवार सुबह हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है। बदमाशों ने एक युवक को लूटपाट के लिए रोका, जब उसके पास कुछ नहीं मिला तो आरोपियों ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान 45 वर्षीय सुनील उर्फ पप्पी के तौर पर हुई है। डीसीपी (साउथ-वेस्ट) अमित गोयल ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो नाबालिगों को पकड़ लिया है। एक अन्य मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। डीसीपी ने बताया कि सुनील अपने परिवार के…

Delhi : साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट स्थित सागरपुर इलाके में रविवार सुबह हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है। बदमाशों ने एक युवक को लूटपाट के लिए रोका, जब उसके पास कुछ नहीं मिला तो आरोपियों ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान 45 वर्षीय सुनील उर्फ पप्पी के तौर पर हुई है। डीसीपी (साउथ-वेस्ट) अमित गोयल ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो नाबालिगों को पकड़ लिया है।

एक अन्य मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। डीसीपी ने बताया कि सुनील अपने परिवार के साथ नासिरपुर इलाके में रहता था। रविवार सुबह वह नासिरपुर रोड से गुजर रहा था। तभी बदमाशों ने उसे लूटपाट के लिए रोका और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस को सुबह करीब 6.20 बजे कॉल मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा था और उसके सीने के बाईं ओर चाकू का गहरा घाव है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

जांच में पता चला कि वारदात से पहले मुख्य नाबालिग आरोपी ने डाबड़ी इलाके से एक स्कूटी चोरी की थी। बाद में उसके साथ 10 और 14 वर्ष के दो अन्य नाबालिग भी शामिल हो गए। तीनों चोरी की स्कूटी पर विभिन्न इलाकों में घूमते रहे और लौटते समय एक अन्य स्कूटी भी चोरी कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि नासिरपुर रोड पर लौटते समय मुख्य आरोपी ने सुनील उर्फ पप्पी को रोक लिया।

आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से उसकी तलाशी ली, लेकिन उसके पास कोई कीमती सामान या नकदी नहीं मिली। इससे नाराज होकर मुख्य आरोपी ने सुनील के सीने में चाकू घोंप दिया और अपने दोनों साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज से यह भी पता चला कि वारदात के बाद तीनों आरोपी द्वारका की ओर भागे। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने रास्ते में हत्या में इस्तेमाल चाकू फेंक दिया।

फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनके घरों पर छापेमारी कर दो नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दोनों स्कूटियां भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : सेमीकंडक्टर क्रांति : इस मिशन से भारत की निर्भरता हो रही कम, तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर की ओर बढ़ते कदम

Avinay