राजधानी में बड़े आतंकी हमले की तैयारी फेल, Delhi Police की स्पेशल सेल ने ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 लोगों को किया गिरफ्तार

Summary :

Delhi Terrorist Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल टीम ने एक बड़े आतंकी और संगठित अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिल्ली (Delhi Terrorist Arrest) , मुंबई, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में एक साथ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से विस्फोटक सामग्री, ग्रेनेड और विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया है कि इस नेटवर्क के संबंध पाकिस्तान और दुबई…

Delhi Terrorist Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल टीम ने एक बड़े आतंकी और संगठित अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिल्ली (Delhi Terrorist Arrest) , मुंबई, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में एक साथ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से विस्फोटक सामग्री, ग्रेनेड और विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया है कि इस नेटवर्क के संबंध पाकिस्तान और दुबई तक फैले हुए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह भारत में बड़ी आतंकी गतिविधियों को (Terrorist Attack Conspiracy) अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। जांच एजेंसियों का दावा है कि नेटवर्क को देश के महत्वपूर्ण और संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Delhi Terrorist Arrest: तीन स्तरों पर काम कर रहा था नेटवर्क

Delhi Terrorist Arrest (credit-sm)
Delhi Terrorist Arrest (credit-sm)

सूत्रों के अनुसार यह नेटवर्क तीन अलग-अलग स्तरों पर संचालित हो रहा था। बताया जा रहा है कि इसकी रणनीतिक योजना पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (Pakistan ISI Agent Arrested) द्वारा तैयार की जा रही थी। वहीं, नेटवर्क का एक हिस्सा अंडरवर्ल्ड का सरगना दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोगों के संपर्क में था। इसके अलावा दूसरे हिस्से को पाकिस्तान से जुड़े एक कथित ऑपरेटर शहजाद भट्टी द्वारा संचालित किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, जांच एजेंसियां अभी इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही हैं और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Delhi Terrorist Attack Planning: महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान थे निशाने पर

Delhi Terrorist Arrest (credit-sm)
Delhi Terrorist Arrest (credit-sm)

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों के निशाने पर देश के कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान थे। इनमें बिजली उत्पादन केंद्र, पावर प्लांट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल थीं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन स्थानों पर हमला करके आम लोगों को नुकसान पहुंचाने और जरूरी सेवाओं को प्रभावित करने की साजिश रची जा रही थी। यदि यह योजना सफल होती तो इसका व्यापक असर देश की सुरक्षा और व्यवस्था पर पड़ सकता था।

विस्फोटक और हथियारों की सप्लाई की जांच जारी

जांच एजेंसियां इस बात का भी पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार और विस्फोटक भारत के भीतर कैसे पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन सामग्रियों को सीमा पार से भेजा गया हो सकता है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि देश के अंदर इन्हें पहुंचाने में किन लोगों और नेटवर्क की भूमिका रही। बरामद सामग्री में ग्रेनेड और अत्याधुनिक विदेशी हथियार शामिल बताए जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

पूछताछ से हो सकते हैं और बड़े खुलासे

गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां उनके मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण, संचार माध्यमों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही हैं। इससे नेटवर्क की फंडिंग, विदेशी संपर्कों और अन्य सहयोगियों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे ऑपरेशन, गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और बरामद हथियारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा कर सकते हैं।

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि है। इस ऑपरेशन के जरिए एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसके कथित संबंध पाकिस्तान, दुबई और अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों तक पहुंचते हैं। फिलहाल जांच जारी है और आगे आने वाले दिनों में कई और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Twisha डेथ केस में बड़ा अपडेट: CBI को मिली गिरिबाला-समर्थ की कस्टडी, 2 जून तक होगी गहन पूछताछ

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।