Delhi Traffic System Change: दिल्ली में अब ट्रैफिक सिस्टम में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए नया प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा है कि अब प्रदूषण फैलाने वालों के साथ किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। 22 दिसंबर 2025, सोमवार को दिल्ली सचिवालय में हुई एक अहम बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए, जिनका उद्देश्य राजधानी की हवा को साफ करना और ट्रैफिक व्यवस्था को सही करना है।
Delhi Traffic System Change: बिना PUC वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई
सरकार का सबसे सख्त फैसला उन वाहनों को लेकर लिया गया है, जो बिना वैध PUC (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) के सड़कों पर चल रहे हैं। अब ऐसे वाहनों पर सीधे 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। पहले लोग लोक अदालत के जरिए इस चालान को कम करवा लेते थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि अब चालान किसी भी हालत में माफ नहीं किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इसका मकसद जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को साफ और सुरक्षित हवा देना है।

Delhi Traffic System Change (Image- Social Media)
Separate Routes for E-Buses: Ola-Uber के साथ E-बस सेवा शुरू करने की योजना
प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार अब निजी कंपनियों के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रही है। सरकार Ola और Uber जैसी कंपनियों से बातचीत करेगी ताकि दिल्ली-NCR में इलेक्ट्रिक बसें या प्रदूषण रहित बसें चलाई जा सकें। अगर ये बसें शेयर या पूल मॉडल पर चलती हैं, तो निजी वाहनों की संख्या कम होगी, जिससे ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों में कमी आएगी।

Delhi Traffic System Change (Image- Social Media)
Delhi Government Traffic Plan: E-रिक्शा के लिए नई गाइडलाइन
दिल्ली में ई-रिक्शा अब ट्रैफिक जाम की एक बड़ी वजह बन चुके हैं। जाम के कारण गाड़ियां ज्यादा देर तक चलती रहती हैं, जिससे ईंधन की खपत और प्रदूषण दोनों बढ़ते हैं। इस समस्या को हल करने के लिए सरकार जल्द ही ई-रिक्शा के लिए नई गाइडलाइन लाने वाली है। इसके तहत ई-रिक्शा के लिए तय रूट और खास इलाके निर्धारित किए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
DTC बसों के रूट में सुधार
सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस सेवाओं को बेहतर बनाने का भी फैसला किया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि बसें दिल्ली के हर इलाके तक आसानी से पहुंचनी चाहिए। जब लोगों को घर से लेकर मंज़िल तक अच्छी बस सेवा मिलेगी, तो वे निजी गाड़ियों का इस्तेमाल कम करेंगे और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता देंगे।

Delhi Traffic System Change (Image- Social Media)
नई EV पॉलिसी से आम लोगों को राहत
सूत्रों के मुताबिक जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में दिल्ली की नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पॉलिसी का ड्राफ्ट सामने आ सकता है। इस पॉलिसी में मिडिल क्लास को राहत देने पर खास ध्यान दिया जाएगा। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर 35,000 से 40,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है।
इसके अलावा पेट्रोल या डीजल गाड़ियों को EV में बदलने वालों को भी सरकारी मदद मिलने की संभावना है। दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि राजधानी को साफ, सुरक्षित और हरा-भरा बनाना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इन नए फैसलों से न सिर्फ प्रदूषण कम होगा, बल्कि लोगों को बेहतर ट्रैफिक और परिवहन सुविधाएं भी मिलेंगी।
यह भी पढ़ें: क्या है दिल्ली सरकार की EV Policy? जिससे जनता को मिलेगी ₹40000 तक की छूट, अभी देखें


Download Android App
Download iOS App




