Delhi Usmanpur Murder Case: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हत्याकांड का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है पहले भजनपुरा में 18 वर्ष युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी और आज न्यू उस्मानपुर स्थित शास्त्री पार्क में भी ताबड़तोड़ चाकू से वार करके एक युवक की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का मामला दर्ज कर दिया है औऱ आरोपी को पकड़ने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है।
Delhi Usmanpur Murder Case: युवक पर चाकू से हमला
इस हत्याकांड में बताया जा रहा है कि पार्क में लूटपाट के दौरान युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया था जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। युवक की पहचान जावेद के रूप में हुई है औऱ हत्या के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया कि सुबर 6:00 बजे पार्क के गार्ड ने सूचना दी थी औऱ मौके पर पहुंच कर पुलिस ने देखा की पार्क में खून से लथपथ हालात में शव पड़ा हुआ है। जिसके पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और जांच जारी है। घटास्थल पर पुलिस प्रशासन के साथ ही एसएचओ और एसीपी भी मौके पर पहुंचे थे।
Delhi Murder News: मृतक के परिजनों से पूछताछ
पुलिस मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है और मृतक के परिजन, दोस्त और पड़ोसियों से पूछताछ की जाएगी, जिससे पूरे मामले के बारे में पता लग सके। पार्क के गार्ड ने बताया कि सुबह जब वह पार्क में गया तब देखा की सभी जिम मशीनें ठीक थी लेकिन उनकी नजर शव पर पड़ी तब उन्होंने पुलिस को सूचित किया और घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के साथ क्राइम टीम भी पहुंची औऱ मामले की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




