Delhi Weather: मॉनसून पूरे उत्तर भारत में आगे बढ़ रहा है, जिससे उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली में मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। दिल्ली में इस वीकेंड तक मॉनसून सक्रिया हो जाएगा। इससे उमस से भी राहत मिलन की उम्मीद है।
Highlights
- इस दिन से रोज होगी बारिश
- दिल्ली पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग ने बताया
28 से 30 तक रहेगी बारिश
लू के बाद उमस की मार झेल राजधानी में मानसून की दस्तक सप्ताहांत (28 से 30 जून के मध्य) तक हो जाने के आसार हैं। इसी क्रम में मौसम विभाग विभाग ने एक जुलाई तक हर रोज हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। सप्ताह भर के लिए यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में भी तेजी से कमी आएगी और यह 35 एवं 22 डिग्री तक पहुंच जाने के आसार जताए जा रहे हैं।
दिल्ली में कितना रहा तापमान
अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.7 (40 डिग्री से नीचे) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हालांकि हीट इंडेक्स 53 ही रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 92 से 48 प्रतिशत रहा। एक खास बात यह भी कि मंगलवार को दिल्ली में कहीं का भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया।
आज दिनभर ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली झोंकेदार हवा के साथ गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं।
अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 28 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।


Download Android App
Download iOS App






